logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से निशुल्क कम्पिटीशन केन्द्र किया प्रारंभ* पीलीबंगा राजीव कुम

*श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से निशुल्क कम्पिटीशन केन्द्र किया प्रारंभ*

पीलीबंगा राजीव कुमार: - ग्राम पंचायत हांसलिया में श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से निशुल्क कंपटीशन केंद्र शुरू किया गया है | एड. प्रमिला जगदीश नायक के सानिध्य मे पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट ने काउंसलर सेवानिवृत प्रधानाध्यपक सुखदेव सिंह के माध्यम से मजदूर परिवार की बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए इस निशुल्क शिक्षा केंद्र शूरू किया है | केंद्र में इनका नामांकन कर उन्हे पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाकर अपनी इच्छानुसार करियर निर्माण में प्रारम्भिक ज्ञान का महत्व बताया | सुखदेव सिंह नेप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया | ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पूनम प्रजापति ने फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी | इस अवसर पर जगदीश नायक,आईना नायक,सुरेंद्र नायक, विनोद नायक,बलदेव प्रजापति आदि मौजूद रहे |

154
5509 views

Comment