logo

निर्विवादित वरासत अभियान के दौरान निस्तारित आवेदन पत्रों का आंकड़ा हुआ 50 हज़ार के पार डीएम के भागीरथ प्रयास से अर्जित हु

निर्विवादित वरासत अभियान के दौरान निस्तारित आवेदन पत्रों का आंकड़ा हुआ 50 हज़ार के पार
डीएम के भागीरथ प्रयास से अर्जित हुई अभिनव उपलब्धि
चित्र संख्या 01 व 02 तथा फोटो कैपशन।
बहराइच 17 अप्रैल। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में जनपद में 06 जुलाई 2021 से 17 अप्रैल 2023 तक 21 माह 12 दिवस की अल्पअवधि में ही संचालित किये गये निर्विवादित वरासत अभियान के दौरान राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबन्धन प्रणाली अन्तर्गत दर्ज 50006 प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए 43746 मृतक कृषकों के उत्तराधिकारियों का नाम खतौनी आदेश में दर्ज किया गया है। जबकि 29 अक्टूबर 2018 से 04 जुलाई 2021 के बीच लगभग 32 माह की अवधि में मात्र 15698 आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण कराते हुए 12379 मृतक कृषकों के वारिसानों का नाम खतौनी आदेश में दर्ज किया गया।
जिले के लिए अर्जित की गई उपलब्धि के सम्बन्ध में डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा एवं मुख्य सचिव, अध्यक्ष राजस्व परिषद तथा प्रमुख सचिव, राजस्व, उ.प्र. के निरन्तर पर्यवेक्षण के क्रम में उनके द्वारा 05 जुलाई, 2021 से जनपदवासियों के हितार्थ एवं विभिन्न योजनाओं के उपयोगार्थ राजस्व संहिता की धारा 33(1) के अन्तर्गत निर्विवादित वरासत अभियान को प्राथमिकता पर लेते हुए न केवल प्रतिदिन की वरासत रिपोर्ट का पर्यवेक्षण किया गया। साथ ही साथ मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारियो एवं तहसीलदारों तथा तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर समय-समय पर दिशा निर्देश निर्गत किये जाते रहे।
डीएम ने बताया कि जिला एवं तहसील अधिकारियों से इतर ग्राम स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय लेखपालो एवं राजस्व निरीक्षको को निर्देशित किया गया कि ग्रामों में सर्वजानिक स्थानों पर चौपाल लगाकर खतौनी पढी जाये तथा मृतक खातेदारों को चिन्हित कर आवश्यक प्रपत्रों को प्राप्त करते हुए स्वयं आनलाइन आवेदन कर जायज उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज कराकर ग्राम, ब्लांक एव तहसील स्तर पर खतौनियों का निःशुल्क वितरण कराया गया। डीएम ने बताया कि अभियान के दौरान न सिर्फ निर्विवादित वरासतों का अंकन कराया गया बल्कि शासन द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजनाओ जैसे किसान-सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना व किसान क्रेडिट कार्ड से भी जोड़ा गया। जिसका परिणाम यह रहा कि वर्ष 2021-2022 में किसान सम्मान-निधि योजनान्तर्गत कृषक लाभार्थियों की संख्या 3.75 लाख के सापेक्ष बढ़कर 5.30 लाख हो गयी जिससे किसानों को 93 करोड़ रूपये सम्मान निधि प्राप्त हुई।
डीएम डॉ. चन्द्र ने यह भी बताया कि निर्विवादित वरासत अभियान का एक सुखद पहलू यह रहा कि नवीन कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से संचालित किये गये अभियान अन्तर्गत विभिन्न बैंकों के माध्यम से 52880 नवीन किसानों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा से लाभान्वित कराया गया है। जबकि 85118 किसानों के क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण किया गया है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थलों का किया निरीक्षण
चित्र संख्या 03 से 06 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 17 अप्रैल। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के नामांकन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वमी, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट भवन स्थित नामांकन स्थलों डीएम कोर्ट, एडीएम कोर्ट, सीआरओ कोर्ट, नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट, विनियमित क्षेत्र कोर्ट व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कोर्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के कार्यालय में संचालित निर्वाचन कन्ट्रोल रूम/शिकायत सेल एवं व्यय नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण कर प्राप्त होने वाली सूचनाओं एवं तत्सम्बन्ध में की गई कार्यवाही के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
एफएसटी व एसएसटी टीमों को प्रदान किया गया प्रशिक्षण
चित्र संख्या 07 से 10 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 17 अप्रैल। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में प्रत्याशियों द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक प्रचार खर्चो, घूस की वस्तुओं का नकद या वस्तु के रूप में वितरण, अवैध हथियारों, गोला बारूद, मदिरा या असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए जनपद में स्टैटिक सर्विलांस एवं प्लाईण्ड स्क्वायड टीमों का गठन किया गया है जो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी मानक प्रचालन प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगी।
गठित टीमों को रविवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न.नि.) डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति द्वारा कार्य एवं दायित्व के सम्बंध में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम व्यय सीमा रू. 09 लाख व नगर पालिका परिषद के सदस्य पद हेतु अधिकतम व्यय सीमा रू. 2.00 लाख है। इसी प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम व्यय सीमा रू. 2.50 लाख तथा नगर पंचायत के सदस्य पद हेतु अधिकतम व्यय सीमा रू. 50 हज़ार निर्धारित है।
टीमों को यह भी बताया गया कि आरओ द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार हेतु व्यय की गयी धनराशि के प्रतिदिन का निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में दर्ज कराया जायेगा। टीमों को बताया गया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान घूस की वस्तुओं का नकद या वस्तु के रूप में वितरण आदि पर भी नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। इस अवसर पर एडीएम अनिरूद्ध प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा अजीत परेस, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) पी.एल.भार्गव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
बीडीओ फखरपुर बनाये गये रिटर्निंग आफिसर
बहराइच 17 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न.नि.) डॉ दिनेश चन्द्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद नानपारा के वार्ड संख्या 01 से 06 तक के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर के गम्भीर रूप से अश्वस्त होने के कारण उनके स्थान पर खण्ड विकास अधिकारी फखरपुर शैलेन्द्र कुमार सिंह मो.नं 9454464813 को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
सभा, रैली, जुलूस इत्यादि की अनुमति के लिए नामित किये गये निकायवार अधिकारी
बहराइच 17 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न.नि.) डॉ दिनेश चन्द्र ने बताया कि जिला निगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा कार्यक्रम की घोषणा के साथ जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहित प्रभावी है। आदर्श आचार संहिता में चुनाव प्रचार हेतु लाउण्ड स्पीकर एवं साउण्ड बाक्स का प्रयोग पूर्वानुमति लेकर किये जाने के प्राविधान है और इनका प्रयोग रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। स्थायी तौर पर लाउण्ड स्पीकर/साउण्ड बाक्स नहीं स्थापित किये जायेगें। सभी राजनैतिक दल/उम्मीदवार/निर्वाचन अभिकर्ता को सभा, रैली, जुलूस का आयोजन पूर्वानुमति लेकर करने के निर्देश है।
डीएम डॉ चन्द्र ने बताया कि निकायों के अध्यक्ष/सदस्य पद के प्रत्याशियों को लाउण्ड स्पीकर/साउण्ड बाक्स का प्रयोग करने, सभा, रैली, जुलूस इत्यादि आयोजन की अनुमति दिये जाने हेतु निकायवार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गयी है। नगर पालिका परिषद बहराइच के लिए नगर मजिस्ट्रेट, नगर पंचायत रिसिया के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, नगर पालिका परिषद नानपारा व नगर पंचायत रूपईडीहा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट नानपारा, नगर पंचायत कैसरगंज व जरवल के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट कैसरगंज, नगर पंचायत पयागपुर के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट पयागपुर तथा नगर पंचायत मिहींपुरवा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट मिहींपुरवा को नामित किया गया है।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

8
2283 views
  
1 shares