logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Akanksha Dubey News Live: आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले अक्षरा सिंह को किया था मैसेज, पूछा था यह सवाल Bhojpuri Actre

Akanksha Dubey News Live: आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले अक्षरा सिंह को किया था मैसेज, पूछा था यह सवाल


Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case Live News in Hindi: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

आकांक्षा दुबे के निधन के बाद से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह गहरे सदमे में हैं। अभिनेत्री के इस कदम से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर आकांक्षा को याद किया है। उन्होंने लिखा, 'क्या लिखूं क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में...मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही एक बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिदंगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।'

आकांक्षा दुबे के निधन पर भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, ''मुझे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।''

आकांक्षा होटल में पार्टी करने के बाद देर रात 1:55 बजे वापस लौटी थीं। होटल मैनेजर ने बताया कि जब वह वापस आई थीं तो उनको छोड़ने साथ में एक युवक भी आया था। अभिनेत्री जब कार से उतरीं तब वह लड़खड़ा रहीं थीं। साथ आया युवक उनको कमरे तक पहुंचाने होटल के अंदर गया। वह युवक कमरे में 17 मिनट तक अभिनेत्री के साथ रहा, उसके बाद होटल से बाहर चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला था।आकांक्षा होटल में पार्टी करने के बाद देर रात 1:55 बजे वापस लौटी थीं। होटल मैनेजर ने बताया कि जब वह वापस आई थीं तो उनको छोड़ने साथ में एक युवक भी आया था। अभिनेत्री जब कार से उतरीं तब वह लड़खड़ा रहीं थीं। साथ आया युवक उनको कमरे तक पहुंचाने होटल के अंदर गया। वह युवक कमरे में 17 मिनट तक अभिनेत्री के साथ रहा, उसके बाद होटल से बाहर चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला था।
Report mithlesh yadav

153
1049 views

Comment