logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जन शिक्षण संस्थान द्वारा राखी निर्माण का प्रशिक्षण

सीकर 29 जुलाई। कौशल विकास एवं उधमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान सीकर द्वारा आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत स्थानीय स्वरोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण केन्द्र जैसे लक्ष्मणगढ़, सांवली, सरगोठ व आभावास में राखी निर्माण का लघु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

संस्थान के निदेशक गोपाल सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोविड-19 के कारण बेरोजगारी बढ़ी है, आर्थिक नुकसान भी हुआ है। प्रशिक्षणार्थियों को राखी के त्यौहार पर राखी बनाने का लघु प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना तथा लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनको स्वरोजगार से जोड़ना है। इस प्रशिक्षण में कोविड-19 के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए फैस मास्क का उपयोग, दो गज की दूरी, सेनिटाईजर का भी उपयोग किया गया।

कोरोना वायरस के इस समय जन शिक्षण संस्थान द्वारा पूर्व में भी फैस मास्क निर्माण का कार्यक्रम आयोजित किया था जिसे निःशुल्क एवं कम मूल्य पर विक्रय किया गया था।

कार्यक्रम में संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी कन्हैया लाल, फिल्ड कॉर्डिनेटर बबीता एवं महेश ने भाग लिया।

277
15177 views

Comment