logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला सोमवार को अनुराधा नक्षत्र में आयोजित किया गया। परंपरानुसार हटिया के रज्जनबाबू पार्क से रंगो

कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला सोमवार को अनुराधा नक्षत्र में आयोजित किया गया। परंपरानुसार हटिया के रज्जनबाबू पार्क से रंगों का ठेला निकला। लोगों ने जी भर के रंगों की होली खेली। गंगा मेला में माहौल सातवें आसमान पर था। हर कोई रंग व गुलाल में सराबोर था। रंग का ठेला जैसे-जैसे शहर की गलियों का रुख कर रहा था, वैसे-वैसे रंग की खुमारी हर किसी के सिर चढ़ कर बोल रही थी।

घर की छतों से भी रंग की फुहारों ने गंगा मेला में शामिल बच्चों से लेकर बड़ों तक को भिगोने में कोई कोर कसर नहींं छोड़ी। सबसे आकर्षण का केन्द्र भैंसे का ठेला व 6 ऊंट रहे। वहीं, गंगा मेला का शुभारंभ शहीद क्रांतिकारियों के शिलालेख पर डीएम कानपुर विशाखजी, पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, विधायक अमिताभ बाजपेई, भाजपा नेता सुरेश अवस्थी, एमएलसी विधायक सलिल विश्नोई ने पुष्प अर्पित कर किया

216
8105 views
1 shares

Comment