logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनभद्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर भेजा मुख्यमंत्री को पत्र श्याम जी पाठक ओबरा सोनभद्र सोनभद्र- राष्ट्रीय

सोनभद्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर भेजा मुख्यमंत्री को पत्र

श्याम जी पाठक ओबरा सोनभद्र

सोनभद्र- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर "किसान संदेश अभियान" के तहत प्रयागराज क्षेत्र के संगठन महासचिव एवं "किसान संदेश अभियान" के सोनभद्र प्रभारी श्रीकान्त त्रिपाठी जी के नेतृत्व में सोनभद्र जिले के भी किसान शनिवार को जिले के मुख्य डाकघर रावर्ट्सगंज में अपना-अपना पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रेषित किए। पत्र में गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा पेराई सत्र (2022-2023) तथा
आवारा पशुओं से परेशानी के निवारण सम्बन्धित मांगें की गई हैं। पत्र भेजने वालों में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रामसेवक पटेल, अभय पटेल, श्रीकान्त पाठक, पवन शुक्ला, भोला बाबा, भूषण, विकास पाण्डेय, महेंद्र पटेल, रामलाल, उदय प्रकाश, अनिल पटेल, राम दर्शन सिंह, मो०रजा, फूल सिंह, योगेन्द्र त्रिपाठी, अवनीश दुबे, राधेश्याम, गुलाब मालिक समेत दर्जनों किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।

68
16657 views

Comment