logo

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अंगद विश्वकर्मा को भाजपा खेल प्रकोष्ठ के नगर सह संयोजक का दायित्‍व दिया। भारतीय जनता

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अंगद विश्वकर्मा को भाजपा खेल प्रकोष्ठ के नगर सह संयोजक का दायित्‍व दिया।

भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ पिथमपुर मंडल द्वारा कल नगर कार्यकरणी की घोषणा हुई। जिसमे अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अंगद विश्वकर्मा को भाजपा खेल प्रकोष्ठ के नगर सह संयोजक का दायित्‍व दिया गया। भाजपा द्वारा खिलाड़ीयो को आगे लाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है।अंगद की नियुक्ति पर नगर के खेल जगत मे बड़ा ही उत्साह है।
अंगद ने भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ पिथमपुर मंडल के नगर सह संयोजक के दायित्व मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव जी यादव ,भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक मा॰ लाखन सिंह जी नवासा, मण्डल अध्यक्ष श्री गणेश जायसवाल जी, मण्डल संयोजक खेल प्रकोष्ठ श्री सुमित जी जैन एवं शिर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति पर प्रवीण नाविक, देवेश शर्मा, अजय करोले, शुभम सेन, योगेश ठाकरे, राकेश मानकर द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।

17
14710 views