logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेधावी विद्यार्थियों ने लैपटाॅप के लिए सीएम से की धनराशि प्रदान करने की मांग

रहली: वर्ष 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने  बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन 70% से अधिक आने पर मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप राशि 25000 देने की घोषणा  की थी ! वर्तमान समय में कोरोना  काल में डिजिटल शिक्षा होने कारण लैपटॉप की आवश्यकता होती है जिसकी मांग के लिए नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राशि की मांग की है और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा! छात्र अंशित जैन  ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय न हो उन्हें न्याय मिले, न्याय न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा! ज्ञापन देने वालों में अंशित जैन हर्षित कुर्मी तुलसीराम  अनमोल खरे राजदीप रितिक अवस्थी महेंद्र उपेन्द्र समित अनेक छात्र उपस्थित रहे! 

264
14855 views

Comment