logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*दीपावली स्नेह मिलन व आदर्श विद्या मन्दिर विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित* *बायतु-* विद्याभारती विद्यालय आदर्श विद्या

*दीपावली स्नेह मिलन व आदर्श विद्या मन्दिर विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित*


*बायतु-* विद्याभारती विद्यालय आदर्श विद्यामन्दिर बायतु में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला समिति व स्थानीय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य कैलाश कुमार शर्मा ने दीपोत्सव पर शुभकामनाएं दी।इस दौरान आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बायतु की विकास यात्रा कार्यक्रम का अयोजन भी हुआ।कार्यक्रम का प्रारम्भ स्वास्तिक बनाकर,मंत्रोच्चार के साथ हुआ। प्रधानाचार्य कैलाश कुमार शर्मा ने विकास यात्रा के संक्षिप्त परिचय में बताया कि विद्यालय का प्रारंभ, महानुभावों का योगदान, अबतक विद्यालय में हुए कार्यक्रम व विद्यालय का कितना विकास हुआ इन सब बातो का इतिहास लेखन करके पुस्तक का प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान आचार्यो व सेवाकर्मियों को उपहार दिए गए। सुरेशकुमार गौड़, महेंद्र चौपड़ा, धनराज गांधी, महादेव छात्रावास के निदेशक प्रवीण थाकण, पूनमाराम गोरसिया, चम्पालाल, पुखराज , बालिका प्रधानाचार्य रूपाराम भाखर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

137
18631 views
1 shares

Comment