logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता में 8 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया : प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य हरियाणा राज्

हरियाणा राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता में 8 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया : प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य

हरियाणा राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता जो कि 14 से 16 अक्तूबर, 2022 को सिरसा में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण व 2 कांस्य पदकों सहित कुल 8 पदक जीत कर सोनीपत जिले, खरखौदा ब्लॉक, प्रताप स्कूल खरखौदा व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में रवि 60 किग्रा, अमित राठी 65, अमन 70, इशु 75, योगेश 80 व नितेश प्लस 90 ने स्वर्ण पदक, सौरभ 56 व हरदीप 85 ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का विदयालय प्रांगण में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा, देवेन्द्र दहिया वरिष्ठ कुश्ती कोच हरियाणा खेल विभाग, खेलो इंडिया कुश्ती कोच टिंकू, वुशु कोच विनोद गुलिया व गुलाब सिंह आदि महानुभावों ने मिठाई खिलाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वुशु कोच विनोद गुलिया ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाऐं हैं। खेल सुविधाओं के साथ-साथ छात्रावास में रहने, शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन की उत्तम व्यवस्था है। जिसके परिणामस्वरूप खिलाड़ी निरंतर कठोर परिश्रम कर पदक प्राप्त करने में सफल होते हैं। प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिले व प्रताप विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता जो कि 28 अक्तूबर 2022 से जम्मू में आयोजित होगी के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी इन खिलाड़ियों से पदक की पूरी-पूरी उम्मीद है। ये खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। खिला�

195
14995 views
1 shares

Comment