logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छात्राएं रवाना केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता 2022 के लिए

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छात्राएं रवाना
केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता 2022 के लिए केंद्रीय विद्यालय बड़कुही की 12 छात्राएं, नरसिंहपुर की 3 और जबलपुर की 3 छात्राओं के साथ पातालकोट एक्सप्रेस से आज सुबह 10:15 बजे दिल्ली रवाना हो गई हैं। 14 वर्ष बालिका वर्ग में अलीना खान, अनामिका राकेश, एंजेल अग्रवाल, अरायना खान, पूर्वी बरमैया, सलोनी यादव और 17 वर्ष आयु वर्ग में खुशी राय, रिया उइके, रूही सिद्दीकी एवं 19 वर्ष बालिका वर्ग में अमरजीत कौर, अनुष्का सूर्यवंशी, स्वीटी इंदुलकर केंद्रीय विद्यालय संगठन की रास्ट्रीय प्रतियोगिता में जबलपुर संगठन का प्रतिनिधित्व करेंगे। शाला के कोच इमाम बख्श सौदागर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत रोप स्किपिंग खेल को राज्य शाला खेलों में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक की विशेष श्रेणी में सम्मिलित किया गया है। मध्य प्रदेश भारत में रोप स्किपिंग खेल को राज्य स्कूल खेलों में विशेष खेल की श्रेणी में सम्मिलित होने वाला पहला राज्य है। इसके अलावा आगे जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की 12 बालिका आज पातालकोट से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए निकल चुकी है। आगामी 30 अक्टूबर को विद्यालय के 15 बालक खिलाड़ी रोप स्किपिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली रवाना होंगे विद्यालय के छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सांवरमल, उप प्राचार्य बाबू राओ कुस्तवार एवं विद्यालय के खेल शिक्षक नईम खान एवं समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने बधाई प्रेषित की है।

148
15001 views

Comment