logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत आँवली में भागवत प्रागण का हुआ भूमि पूजन। नरसिंहगढ जनपद की ग्राम पंचायत आँवली में नरसिंहगढ विधायक श्रीमंत

ग्राम पंचायत आँवली में भागवत प्रागण का हुआ भूमि पूजन।

नरसिंहगढ जनपद की ग्राम पंचायत आँवली में नरसिंहगढ विधायक श्रीमंत महाराज राज्यवर्धन सिंह जी के द्वारा भगवत प्रांगण का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई। उसके बाद ग्रामीणों की ओर से सरपंच प्रतिनिधि श्री श्याम बैरागी के द्वारा मुख्य अतिथि महाराज राज्यवर्धन सिंह जी को पुष्पमाला भेंट कर व साफा बाँध कर स्वागत किया गया। एवम मंच पर विराजमान अन्य अतिथि कुरावर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद, विधायक प्रतिनिधि झाड़ला व उपस्थित अन्य सरपंचो का भी पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया गया। विधायक महोदय के द्वारा भगवत प्रांगण के आरसीसी के कार्य का भूमि पूजन किया गया। व जल्द ही भगवत प्रांगण के लिए टिन शेड की राशी स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया गया। विधायक महोदय के द्वारा ग्रामीण व क्षेत्र की जनता से बेमौसम बारिश के कारण जिन किसान भाइयों की फसल को हानि हुई उसका सर्वे जल्द ही अपने हल्का पटवारी से मिलकर करवाने को कहा। आपको बता दे कि ग्राम पंचायत आँवली के ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से भगवत प्रांगण की मांग की जा रही थी। जो की आज नरसिंहगढ विधायक श्रीमन्त महाराज राज्यवर्धन सिंह जी द्वारा पूरी कर दी गई। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि श्याम बैरागी, सचिव रूपसिंह राठौर, रोजगार सहायक ओमप्रकाश विश्वकर्मा, उपसरपंच महेंद्र सिंह उमठ, श्री गजेंद्र सिंह, श्री नारायण सिंह, पूर्व सरपंच लाड सिंह, लक्ष्मण सिंह, डॉ शिवराज सिंह, भंवरलाल चंद्रावत, रामकेश मीणा, भारत सिंह मीणा, अवधनारायण मीणा व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

154
18466 views
1 shares

Comment