सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत समाचार से बात की है।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत समाचार से बात की है। नेताजी के स्वास्थ्य पर भारत समाचार पर अखिलेश यादव ने कहा नेताजी की तबियत में सुधार है, पहले के मुकाबले सेहत में अब सुधार है। अखिलेश यादव ने समर्थकों से आग्रह किया है, अस्पताल में समर्थक भीड़ न लगाए। इससे डॉक्टरों और अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है।अखिलेश यादव ने कहा नेताजी के लिए सभी लोग प्रार्थना करें, सोशल मीडिया पर नेताजी जी के लिए दुआ करें, आवास और अस्पताल आने से समर्थक बचें। उन्होंने कहा नेताजी के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है, भारत समाचार के जरिए अखिलेश ने आग्रह किया है कि समर्थक और पार्टी नेता अस्पताल न आएं, नेताजी जल्द ठीक होकर सबके बीच होंगे।