logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी में जिलाधिकारी ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सोमवार को कैम्प कार्यालय में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की घोषणाओं से संबंधित व 50 लाख से ऊपर जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की।

 बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विवरणवार समीक्षा की एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्य की प्रगति में तेजी लाकर जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि, ‘शासन स्तर से अब निरंतर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली जा रही है, इसलिए समस्त कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने निर्माण कार्यों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करें।’ जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रवासी श्रमिकों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए।

 जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को रोजगार सृजन की सूचना भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अधिशासी अभियंता लोनिवि राकेश चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामसनेही वर्मा सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

254
15038 views

Comment