logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डलमऊ CHC की नर्स निकली कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना पॉजिटिव का मरीज मिलने से स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सीएचसी परिसर में पूर्व स्टाफ नर्स की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गये।
     शनिवार को आनन फानन विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर स्टाफ के अन्य कर्मचारियों के खून के नमूने की जांच के लिए एक टीम भेजी गयी। लगभग दो घंटे के अंदर 60 कर्मचारियों के खून के नमूने लिये गये।

डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला स्टाफ नर्स बीते 30 जून को रिटायर हुई थी। स्टाफ के कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंस को अनदेखा कर दो जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर विदाई समारोह का आयोजन भी किया था। स्टाफ के कर्मचारियों ने महिला स्टाफ नर्स को उपहार देकर फूल मालाओं से उसका सम्मान भी किया। यहां तक कि लगभग डेढ़ घंटे तक समारोह का कार्यक्रम जारी रहा। इस दौरान काफी संख्या में लोग एक दूसरे के संपर्क में भी आए।

      स्टाफ नर्स की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली परिसर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, सहित मुराई बाग चौराहे पर फायर बिग्रेड की गाड़ी से सैनिटाइजेशन कराया गया।

      विभागीय अधिकारियों ने बताया कि,  ‘महिला, स्टाफ नर्स का दो दिन पूर्व हाथ टूट गया था। जख्मी स्टाफ नर्स को  गंभीर अवस्था में डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घायल स्टाफ नर्स को लखनऊ के एक हॉस्पिटल में उपचार के लिए एडमिट कराया, जहां पर खून के नमूने लिए गए। शुक्रवार की देर रात महिला स्टाफ नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

261
14925 views

Comment