logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाथरस : जलभराव से परेशान गिजरौली के लोग; जलनिकासी के नहीं इंतजाम, संक्रामक रोग फैलने का खतरा गिजरौली के कई रास्तों पर

हाथरस : जलभराव से परेशान गिजरौली के लोग; जलनिकासी के नहीं इंतजाम, संक्रामक रोग फैलने का खतरा

गिजरौली के कई रास्तों पर पानी भरा है। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। सफाई के लिए भी लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बिजली की पर्याप्त आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है।
शहर से सटे गिजरौली के लोगों को जलभराव से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। इस गांव को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए तीन साल हो गए, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पेयजल आपूर्ति, ड्रेनेज सिस्टम भी ध्वस्त है। लोगों को आशंका है कि यदि जलभराव दूर न हुआ तो संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सीमा विस्तार में नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ीं 11 ग्राम पंचायतों में गिजरौली भी शामिल है। नगर पालिका में शामिल होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि इन इलाकों विकास का पहिया घूमेगा, लेकिन अभी तक प्रकाश व्यवस्था के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है। यहां खेल मैदान धीरे-धीरे जलमग्न होता जा रहा है।
कई रास्तों पर पानी भरा है। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। सफाई के लिए भी लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है।

करीब तीन साल पहले गांव पालिका में शामिल हो गया, लेकिन अभी तक विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है ।इस कारण बिन बरसात के जलभराव हो रहा है। पहले गांव प्रधानी में आता था, तब तो भी काम हो जाते थे। -पदम सिंह, ग्रामीण
यहां समस्याओं के निदान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र शामिल होने के बाद अभी तक विकास का खाका नहीं खींचा गया है। इस कारण भी विकास का पहिया नहीं घूम पा रहा है। समस्याएं जस की तस हैं। लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। -रामहरी, ग्रामीण

इलाके में सफाई व पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। विकास के नाम पर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। इस कारण तीन साल बाद अभी तक मूलभूत सुविधाओं नही हो पाई है। गंदे पानी की निकासी नहीं हुई तो संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। -कुलदीप पचौरी, ग्रामीण

शहर में शामिल होने के बाद भी अभी बिजली सिस्टम में आज तक सुधार नही हुआ है। विकास कार्य न होने के कारण काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद नगर पालिका के अधिकारी इन समस्याओं को दूर कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -सतेंद्र सिंह, ग्रामीण

147
15096 views
1 shares

Comment