logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड में 7 साल पहले हुई 339 पदों वाली पुलिस दारोगा भर्ती में मिले धांधली के सबूत! पुलिस विंग से इतर विजिलेंस करेगी

उत्तराखंड में 7 साल पहले हुई 339 पदों वाली पुलिस दारोगा भर्ती में मिले धांधली के सबूत! पुलिस विंग से इतर विजिलेंस करेगी जांच

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में धांधली मामला खुलने के बाद अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी जांच की झड़ी सी लग गई है। परत- दर- परत पुरानी भर्तियों पर भी जांच की आंच पहुंच रही है। पहले स्नातक स्तरीय वीडीओ- वीपीडीओ भर्ती परीक्षा फिर एक साल पहले सचिवालय रक्षक एवं न्यायिक कनिष्ठ सहायक और अब 7 साल पहले हुई सब- इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा।
जी हां, वर्ष 2015 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती भी जांच के दायरे में आ गई है। 339 पदों पर हुई दरोगा भर्ती में गड़बड़ी की आशंका के दायरे में आ गई है। इस भर्ती में भी कुछ लोगों के गलत तरीके से पास होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने शासन से विजिलेंस जांच की सिफारिश की थी। गृह विभाग ने इस मामले में कार्मिक विभाग से विजिलेंस जांच के लिए कहा है। गृह विभाग से इस भर्ती को लेकर जांच के आदेश होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

132
14898 views

Comment