logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले में साढ़े पांच लाख घरों में शान से फहरेगा तिरंगा आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ज

जिले में साढ़े पांच लाख घरों में शान से फहरेगा तिरंगा आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जनपद में तिरंगा घरों में शान से फहराएगा। साढ़े पांच लाख घरों पर तिरंगा लगाया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ऐतिहासिक रूप देने के लिए युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। करीब 90 फीसदी तिरंगा तैयार हो चुका है। शासन से भी डेढ़ लाख तिरंगा आ रहा है। तिरंगा का निशुल्क वितरण और बिक्री भी शुरू हो गया है।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए जिले में एक माह से काम चल रहा है। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभागों को नोडल अधिकारी बनाया है। ब्लाक का नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी व ग्राम का नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव को बनाया है। जनपद में साढ़े पांच लाख तिरंगा को घर घर लगाना है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी बाटी गई है। डीएम सत्येन्द्र कुमार व सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल प्रतिदिन इसकी समीक्षा कर रहे हैं। ग्राम पंचायतें व सरकारी विभाग के लोग तिरंगा की खरीदारी में लगे हुए हैं। तिरंगा को लेकर विद्यालयों में भी जबरदस्त तैयारी की जा रही है। 72 समूह की 700 महिलाएं बना रही 2.80 लाख तिरंगा

सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जनपद में दो लाख 80 हजार से अधिक तिरंगा बनाने का कार्य स्वयं सहायता समूहों को दिया गया है। इससे समूह की महिलाओं में तिरंगा को लेकर समझ और सम्मान तो बढ़ेगा ही उनकी आय भी बढ़ेगी। सभी ब्लाकों में 72 समूह की 700 महिलाएं तिरंगा बनाने के कार्य में जुटी हैं। 90 फीसदी तक तिरंगा बन भी चुका है। समूह की महिलाओं का तिरंगा ग्राम पंचायतें, क्षेत्र पंचायतें खरीदेंगी। अन्य विभाग व लोग भी खरीदेंगे। तिरंगा को ग्राम पंचायतों में भेजवाया जा रहा है।

लगेगा स्टाल, सब्सिडी पर 20 रूपये में मिलेगा तिरंगा सीडीओ ने बताया कि समूह की महिलाओं का तिरंगा सब्सिडी पर दिया जाएगा। इसके लिए हर ब्लाक व जिला मुख्यालय पर झंडा विक्री केन्द्र स्थापित किया जाएगा। यहां केवल 20 रूपये में ही आम लोगों को तिरंगा मिल जाएगा।

हर गांव मंे 250- 300 तिरंगा समूह का लगेगा

हर घर तिरंगा कार्यक्रम ने समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर तो बनाया ही है उनकी आर्थिक स्थिति पर सुदृढ़ हो रही है। जनपद के 882 ग्राम पंचायतों में से हर ग्राम पंचायत में समूह का करीब 250 से 300 तिरंगा लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव को दिया गया है। ग्राम पंचायत सचिव समूहों से सम्पर्क कर तिरंगा की खरीददारी कर गांवों में लगवाएंगे। क्या है राजनीतिक दलों की तैयारी

भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने बताया कि भाजपा सवा लाख घरों पर तिरंगा झंडा लगाएगी। झंडा आना शुरू हो गया है। कल से वितरण शुरू कराया जाएगा। बूथ पदाधिकारियों के माध्यम से लगवाया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता नौ अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर झंडा लगाएंगे। सपा दिखावा नहीं करती। सपा शुरू से ही तिरंगा लगाती रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी मंगलवार से पदयात्रा निकालेगी। इसमें देश प्रेम के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा 15 अगस्त को भव्य तरीके से झंझारोहण किया जाएगा। बसपा के वरिष्ठ नेता श्रवण पटेल ने बताया कि बसपा 15 अगस्त के दिन पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण करेगी। आगे पार्टी का जैसा निर्देश होगा वैसा किया जाएगा।

161
20415 views

Comment