logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पर्यावरण संरक्षण के लिए गो सेवा यूथ फ़ोर्स ने किया पौधरोपण

नोएडा ।  धरा पर जीवन बचाने के लिए गो सेवा यूथ फ़ोर्स के कार्यकर्ताओं ने  बुधवार को अनेक स्थानों पर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। 

 इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के कार्यकर्ताओं ने  अमरूद, नीम, जामुन, आँवला और शीशम आदि के पौधे लगाए व उनकी देखभाल का संकल्प लिया।  

गो सेवा यूथ फ़ोर्स के संस्थापक समाजसेवी एवं गो सेवक दीपान्शु शर्मा ने बताया कि, ‘पर्यावरण का दूषित होना विश्व की गंभीर समस्याओं में है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं एव शहर में लोग सही ढंग से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं। इसका जिम्मेदार कोई एक नहीं, बल्कि हम सब हैं। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सरकार का साथ देना चाहिए। 

इस मौके पर अंकुश चौधरी, नितिन नागर, तुषार गुप्ता,  मनीष मकवाना, ओम दत्त शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!

343
14906 views

Comment