logo

राष्ट्रीय गौ सेवा संघ ने आयोजित किया उज्जैन दर्शन यात्रा पीथमपुर सावन के महीने में गुरुवार को राष्ट्रीय गौ सेवा संघ प

राष्ट्रीय गौ सेवा संघ ने आयोजित किया उज्जैन दर्शन यात्रा

पीथमपुर सावन के महीने में गुरुवार को राष्ट्रीय गौ सेवा संघ पदाधिकारी सदस्यो द्वारा उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। 100 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य उज्जैन दर्शन के लिए रवाना हुए। मुख्य रुप से हिंदू संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।। गो सेवक अभय वर्मा ने बताया कि यह उज्जैन दर्शन द्वितीय वर्ष था इसमें सभी युवा बढ़-चढ़कर सम्मीलित होते हैं। बाबा महाकाल जी के दर्शन के लिए सभी एक साथ जाते हैं, यह आयोजन रखने का मुख्य उद्देश्य सभी गौ सेवको को अपने धर्म के प्रति प्रेम एवं प्रेरित करने अपनी संस्कृति के लिए हमेशा अग्रसर रहने के लिए किया जाता है। अभय वर्मा बताया कि सभी गौ सेवा संघ के पदाधिकारि और सदस्य एकत्रित होकर बाबा महाकाल के दर्शन करने जाते हैं एवं बाबा का आशीर्वाद रहेगा तो हर वर्ष सदस्यो के साथ जाते रहेंगे। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ मंत्री अभय वर्मा, संगठन मंत्री सुमित जैन, नगर अध्यक्ष स्वप्निल जैन, रोहित जी, ललित जी, विनायक जी, सुनील जी, ललित पाल जी, बालकृष्ण जी, रॉकी जी, संदीप जी, चिराग जी, कबीर जी, रविंद्र जी, शुभम जी, अरविंद जी, बबलू जी, हर्ष जी , दीपक जी, सोनू जी,चंदू जी, आयुष जी, अतुल जी, विशाल जी, तुषार जी, आदि सदस्य महाकाल दर्शन करने पहुंचे।

9
14688 views
  
1 shares