logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकुमार जांगिड़/बुहाना बेटी के 25 वें जन्म दिवस पर माता पिता ने गाड़ी भेंट की आज बेटी होना किसी वरदान से कम नही है।

राजकुमार जांगिड़/बुहाना

बेटी के 25 वें जन्म दिवस पर माता पिता ने गाड़ी भेंट की
आज बेटी होना किसी वरदान से कम नही है। ये खेल, शिक्षा, चिकित्सा व सेना में जाकर सम्मान बढ़ा रही है। आज बेटियाँ लड़कों से बहुत आगे निकल चुकी है। दंगल फिल्म का डायलॉग -'म्हारी छोरियाँ छोरो से कम है के' आज हर माता-पिता गर्व महसूस करता है जब वह कामयाबी के शिखर पर देश का झण्डा फहरा रही होती है। ऐसा ही वाकया आज देखने को मिला बुहाना कस्बे के निरंजन लाल गोयल के परिवार का उन्होंने अपनी बेटी चंचल गोयल के 25वे जन्मदिवस पर गाड़ी गिफ्ट की है। पिता निरंजन लाल गोयल व माता सुनीता गोयल ने अपनी बेटी को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहा तो बेटी चंचल का खुशी का ठिकाना नही रहा। भाई हिमांशु गोयल ने बताया कि छोटी बहिन घर में सबकी लाडली रही है इससे घरवालों का शुरू से ही इस पर दुलार रहा है। इस मौके पर गाड़ी के पास खड़े होकर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर 51 छायादार पेड़-पौधे भी लगाए गए।

3
14751 views

Comment