logo

नगर विकास राज्यमंत्री ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष आतिफ़ निज़ामी को किया सम्मानित

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्त ने  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद बदायूँ के ज़िला अध्यक्ष आतिफ़ निज़ामी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को मज़बूत करने व उनके द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों से प्रसन्न होकर उन्हें ‘अच्छा सोचो, अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा’ मंत्र का पटका व तस्वीर देकर  सम्मानित किया।

आतिफ़ निज़ामी ने इस अवसर पर कहा कि, ‘यह सम्मान मेरा नहीं बदायूँ के एक.एक कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं का है, जो दिन रात ही पार्टी को मज़बूत करने के लिए  लगे रहते हैं। पार्टी स्तर से मिलने वाले हर एक कार्यक्रम को चुनौती के रूप में स्वीकार कर के सफ़ल बनाने का पूर्ण करते हैं। मंत्री जी ने जिस तरह कार्यकर्ताओं की हौसला अफ़ज़ाई की है, उससे मोर्चा को और मज़बूती मिलेगी।’

175
14843 views