logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शंकरगढ़ पहाड़ी को सिटी फारेस्ट के रूप में बनाया जाएगा : जिला कलेक्टर

देवास। जिला कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ल ने रविवार को शंकरगढ़ पहाड़ी का निरीक्षण किया। शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधरोपण को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।  

उन्होंने कहा कि, ‘शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधारोपण कर पहाड़ी को सिटी फ़ॉरेस्ट के रूप में निर्मित किया जाएगा। शंकरगढ़ पहाड़ी पर ऊपर चढ़ने के लिए ट्रैकिंग बनाया है, ताकि महिला, पुरुष  दोनों आसानी से चढ़ सके। पथरीली जमीन होने से पहाड़ी पर जगह-जगह पानी के स्पॉट बनाये जाएंगे, जिससे बरसात के पानी को रोका जा सके तथा पौधों को सींचा भी जा सके।’

जिला कलेक्टर ने कहा कि, ‘पहाड़ी पर बाहर से मिट्टी लाकर पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पहाड़ी पर हरियाली आये और हरीभरी दिखे। इसके लिए फ़ॉरेस्ट तथा नगर निगम देवास दोनो मिलकर कार्य करेंगे।’

 निरीक्षण के दौरान कमिश्नर नगर निगम देवास  विशाल सिंह चौहान, एसडीएम देवास तथा डीएफओ भी उपस्थित थे।

290
14956 views

Comment