logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित

​मैसूरू। रक्तदान महादान गौभक्त संगठन मैसूरू के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर  आयोजित किया गया, जिसमे 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। एकत्रित रक्त जीव धारा रक्त कोष में जमा कराया गया। 

सर्वप्रथम गुरु श्री पूरणदास जी महाराज व आईपंथ दीवान श्री रोहितदास जी महाराज के चित्रपट पर पुष्प हार चढाकर पूजन किया गया। मुख्य अतिथि घांची समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद निकुम ने रक्तदाताओं को गिफ्ट किट बैग दिए तथा संगठन द्वारा समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। 

संगठन के अध्यक्ष करमाराम सीरवी, सचिव देवेन्द्र परिहारिया, विकास राठौड़, आनन्द मांडोत, दानाराम परिहार, प्रकाश राठौड़, गुदडराम काग, पारसराम बोराणा, चिरंजीलाल कुमावत, रमेश और जीव धारा रक्त कोष के निर्देशक गिरीश, ममता तथा नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।

293
15234 views

Comment