logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोती हुई दो महिलाओं के गले से चुराए जेवरात:हो-हल्ला होने पर बाइक पर भाग छूटे, दो मोबाइल भी ले गए, रात में वारदात रूपन

सोती हुई दो महिलाओं के गले से चुराए जेवरात:हो-हल्ला होने पर बाइक पर भाग छूटे, दो मोबाइल भी ले गए, रात में वारदात

रूपनगढ़ निवासी पुखराज पुत्र पांचूराम जाट ने बताया कि वह अपने ससुराल ग्राम तोलामाल में साले कमल की शादी में गया हुआ था। रात को लगभग एक बजे तीन लोग घर में चोरी नियत से घुसे। घर के चौक में सो रही सास शारदा देवी के गले से एक सोने का मांदलिया, नानी सास बोदी देवी के गले से एक सोने का मांदलिया व सोने के दो पितर तोड लिए। घर के कमरे में फ्रीज के ऊपर चार्ज हो रहे दो मोबाइल चोरी कर लिया। घर की औरतों का शोर शराबा सुनकर ये तीनो लोग, जिस मोटरसाइकिल से आए थे, उस से भाग गए। अज्ञात चोरो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। किशनगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

123
24996 views

Comment