logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*तीनफेडिया चौकी पुलिस कि ज्यादती,चिखना कारोबारियों पर ढ़ाया कहर* तरयासुजान थाना की सिमावर्ती चौकी पुलिस तिनफेड़िया ने

*तीनफेडिया चौकी पुलिस कि ज्यादती,चिखना कारोबारियों पर ढ़ाया कहर*

तरयासुजान थाना की सिमावर्ती चौकी पुलिस तिनफेड़िया ने अब से कुछ देर पहले देशी शराब भट्ठी के बगल में संचालित चिखना के दुकान पर जम कर कहर ढाया है। मिल रही सूचना के अनुसार दुकान को बन्द करने गये पुलिस क्रमशः कां राकेश,कां आनन्द ,कां निशांत के साथ व्यवसायी से नोक झोंक होने के बाद पुलिस वालों ने व्यवसायी के कुछ बर्तनों को उठाकर नीचे फेक दिया। घटना के बाद भीड़ को बढ़ता देख पुलिस ने करोबारी डुमरिया निवासी मुन्ना को हिरासत में चौकी पर बैठा लिया है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार व्यवसायी मुन्ना का कोई करीबी वीडियो बना रहा था जिससे नाराज सिपाहियों ने अपने हनक में व्यवसायी को हिरासत में ले लिया।जबकि मामले को रफा-दफा करने के उद्देश्य से कुछ नजदीकीयों को भी बुलाया गया। जबकि अन्य लोगो को चौकी के तरफ बढ़ने पर पाबंदी लगा दी गयी है। कुल मिलाकर पुलिस ने बनाये गये वीडियो को डीलेट कराकर मामले को रफा दफा कर दिया।
गौरतलब हो कि तिनफेडिया में हुए गोली कांड( अंग्रेजी भट्ठी के मुनीब पर गोली चली थी) उसके बाद पुलिस ने चिखना कारोबारियों को पुरी तरह बन्द करवा दिया था।
*इस संबंध में चौकी प्रभारी तिनफेडिया निरंजन कुमार राय ने जरिये फोन पर बताया घटना में पुलिस वालों का कोई दोष नहीं रहा व्यवसायी स्वयं सामान फेंक रहा था मामले को शांत करा दिया गया है। चिखना कारोबारियों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।*

127
18185 views

Comment