logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश जारी, पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया

कानपुर। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथ मुठभेड़ में सीओ एवं एसओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद मौके पर पहुंचे आला अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस ने भी विकास दुबे के दो गुर्गों को ढेर कर दिया है। 

 घटना के बाद जांच टीमों ने सघन जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से एके 47 के खोखे मिले हैं। करीब दो दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैण् इसके साथ ही शहर से बाहर जाने वाले सभी टोल-नाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही हैं। पूरे इलाके के लोगों के कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। आस.पास के जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। बदमाशों की तलाश शुरू हो गई है।जिलों की एसटीएफ यूनिट को भी बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। 


एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर : पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू हो गई है। जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। खबर है कि पुलिस ने विकास दुबे के दो गुर्गों को एनकाउंटर में मार गिराया है। यद्यपि, पुलिस की ओर से अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फिलहाल विकास दुबे की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम फॉरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिंगर प्रिंट्स से पता किया जा रहा है कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले कितने बदमाश थे। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

235
15130 views

Comment