logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Nawada/Bihar:-बुधौल में नव निर्मित बस स्टैंड को जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुभारम्भ करने का निर्देश दिया गया। जिसके तहत गो

Nawada/Bihar:-बुधौल में नव निर्मित बस स्टैंड को जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुभारम्भ करने का निर्देश दिया गया। जिसके तहत गोंदापुर, मंगर विगहा, जैन मंदिर आदि सभी सम्पर्क सड़कों को मरम्मत कर यातायात को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिये। डाॅ0 गौरव मंगला पुलिस अधीक्षक नवादा ने कहा कि रजौली चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी करते हुए अवैध समानों को पकड़ना सुनिश्चित करें। इसके तहत विदेशी शराब के परिवहन पर पूर्ण विराम लगाने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने कौआकोल, गोविन्दपुर में भी गहन निगरानी करने का निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि संबंधित खाने को सक्रिय करने और इसके रोक थाम के लिए लागातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने एसडीओ और एसडीपीओ को भी शराब के कारोबारियों पर कठोर नियंत्रण करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। गोविन्दपुर और कौआकोल के चेक पोस्ट को पूर्व की भांति नदी पुल पर लगाने के लिए विचार किया गया। आज की बैठक में मो0 मुस्तकीम जिला भू अर्जन पदाधिकारी नवादा, श्री उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, मो0 जफर हसन भूमि सुधार उप समाहत्र्ता रजौली, श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, श्री अनिल कुमार आजाद उत्पाद अधीक्षक, वरीय उप समाहर्ता आदि उपस्थित थे।

139
19992 views

Comment