logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जमकर फायरिंग,सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद

कानपुर। कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम में  शामिल  सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र, एसओ शिवराजपुर महेश यादव समेत एक सब इंस्पेक्टर व पांच सिपाही मुठभेड़ में शहीद हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है

मुठभेड़ के दौरान बिठूर थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह समेत कई पुलिसकर्मी गोली लगने से जख्मी हो गए। अपराधी पुलिस के कई असलहे भी लूट ले गए। घायल एसओ और सभी पुलिस कर्मियों को   गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल लाया गया । एडीजी जय नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

 गुरुवार रात्रि लगभग 12.30 बजे पुलिस टीम चौबेपुर थाना क्षेत्र के  विकरू गांव के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी । इसी दौरान उनके साथ हुई मुठभेड़ में अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर जमकर फायरिंग की गई, जिसमें सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र, एसओ शिवराजपुर महेश यादव समेत एक सब इंस्पेक्टर व पांच सिपाही मुठभेड़ में शहीद हो गए। घटना में बिठूर थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह समेत कई पुलिसकर्मी गोली लगने से जख्मी हो गए, जिन्हें रीजेन्सी हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
 
इस मुठभेड़ में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों में सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्र, एसओ शिवराजपुर महेश यादव, चैकी इंचार्ज मंधना अनूप कुमार, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर नेबू लाल, कांस्टेबल थाना चैबेपुर सुल्तान सिंह तथा तीनों कांस्टेबल बिठूर राहुल, जितेंद्र तथा बबलू शामिल हैं।
पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई है। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है और कई पुलिसकर्मी लापता हैं।

 घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है। पुलिस शातिर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई थी। बताया गया है कि विकास और उसके साथियों की फायरिंग में एसओ बिठूर, एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। दो सिपाहियों के पेट में गोली लगी जिन्हें गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई है। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है और कई पुलिसकर्मी लापता हैं। 

गुरुवार रात करीब 12.30 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास और उसके 8, 10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं। कई थानों की पुलिस मौके पर एसओ कौशलेंद्र के एक गोली जांघ और दूसरी हाथ पर लगी। इसके अलावा सिपाही अजय सेंगर, अजय कश्यप, सिपाही शिवमूरत, दरोगा प्रभाकर पांडेय, होमगार्ड जयराम पटेल समेत सात पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं। सेंगर और शिवमूरत के पेट में गोली लगी। दोनों की हालत गंभीर है। 

सूचना के बाद कई थानों की फोर्स गांव पहुंची और घायलों को लेकर रीजेंसी अस्पताल लाया गया। सूत्रों ने बताया कि जिस तरीके से हमला हुआ, उससे आशंका है कि  बदमाशों को पुलिस की दबिश की भनक मिल गई थी। इस कारण उन्होंने तैयारी करके पुलिस पर हमला किया।

 पुलिस ने बताया कि विकास दुबे खूंखार अपराधी है जिस पर 2003 में शिवली थाने में घुसकर तत्कालीन श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता संतोष शुक्ला की हत्या का आरोप लगा था। बाद में वह इस केस से बरी हो गया था। इसके अलावा विकास पर प्रदेश भर में दो दर्जन से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं।

261
16860 views

Comment