logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*नशे से जागरूकता पखवाड़ा के तहत पुलिस ने गोचर में नशों के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर आम जनता को जागरूक किया।* *

*नशे से जागरूकता पखवाड़ा के तहत पुलिस ने गोचर में नशों के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर आम जनता को जागरूक किया।*


*
◆ पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार के नेतृत्व मे गौचर में स्थानीय जनता ने नशा मुक्त समाज की लेकर नशा मुक्त रैली निकाली। इस दौरान आम लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर पम्पलेट चस्पा किए गए। लोगों को रैली के माध्यम से जानकारी दी कि नशा एक बुराई है। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे , तभी यह मुहिम सार्थक होगी। इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। उक्त रैली में 60-70 से अधिक जनता के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश गुसांई, SSI देवेंद्र पन्त, चौकी प्रभारी गौचर नवीन चौहान आदि मौजूद रहे।

119
16456 views

Comment