logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब पुलिस ने ध्वस्त किया गैंगस्टरों का नैटवर्क, जालंधर से 13 शार्प शूटर समेत 19 गिरफ्तार जालंधर पुलिस ने पंजाब के ए

पंजाब पुलिस ने ध्वस्त किया गैंगस्टरों का नैटवर्क, जालंधर से 13 शार्प शूटर समेत 19 गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने पंजाब के एक बड़े गैंग के नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि पिंदा निहालुवालियां गैंग के 13 शार्प शूटरों और उन्हें छुपने के लिए जगह देने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के पास से 11 रिवाल्वर, 8 लाख रुपये की विदेशी करेंसी और 2 वाहन बरामद किए गए हैं।

जालंधर देहात के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि थाना लोहियां की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गैंगस्टरों को पकड़ा है। सभी 13 गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके खिलाफ हत्या, फिरौती और लूटपाट के जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, तरनतारन और बठिंडा में 24 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं।

143
15255 views

Comment