logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्रिकेट प्रतियोगिता: गुढलियां रामपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आज होगा आयोजन गुढलियां, बांदीकुई। स्टार क्रिकेट क्लब

क्रिकेट प्रतियोगिता: गुढलियां रामपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आज होगा आयोजन

गुढलियां, बांदीकुई। स्टार क्रिकेट क्लब रामपुरा के नेतृत्व में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 21 जून 2022 मंगलवार को होगा। प्रतियोगिता संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भामाशाह केदार प्रसाद मीना होंगे।विनोद मीना ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी ईमानदारी के साथ खेली जावेगी। प्रतियोगिता में किसी भी टीम द्वारा गलत व्यवहार किया जाता है तो उस टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जायेगा। प्रतियोगिता 11000 हजार रुपये की होगी। प्रतियोगिता में कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच करेंगे। प्रतियोगिता संयोजक विनोद मीना रामपुरा ने बताया कि प्रतियोगिता नाकॅ आउट आधार पर खेली जायेगी।सभी टीमें अपने निर्धारित समय पर पहुंचे।।
विष्णु मीना, कोलवा की विशेष रिपोर्ट

131
15138 views

Comment