logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके लिए

आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके लिए यौमे दुरूद के नाम से इस्लामिया मैदान में तीन बजे से पांच बजे तक धरना देने के लिए भीड़ जुटने लगी है। इसके लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं। पैदल जाने वालो को कालीबाड़ी होते हुए निकाला जा रहा है।



वाहनों के लिए चौकी चौराहा रामपुर गार्डन का रूट रखा गया है। प्रदर्शन के लिए 1,500 लोगों को अनुमति दी गई है। किसी भी तरह की नारेबाजी से मनाही है इसलिए प्रदर्शनकारी सिर पर हरी पट्टी लगाकर विरोध कर रहे हैं।

चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

RAF व पीएसी को तैनात किया गया है, और बैरिकेडिंग लगाई गई है। स्थानीय बाजार पूर्ण रूप से बंद हुआ है और वहां पर भी पीएसी को तैनात किया गया है। पुराने शहर में सुबह से ही लोगों की आवाजाही कम है और सन्नाटा छाया हुआ है। इसके साथ ही पुराने शहर के मुख्य बाजार सैलानी की दुकानें बंद हैं, जहां रात से ही पीएसी तैनात है।

कार्यक्रम का नाम यौम-ए-दुरूद

विरोध प्रदर्शन को यौम-ए-दुरूद नाम दिया गया है। इसमें आला हजरत खानदान के लोगों सहित कुछ खानकाहें और अनुयायी भी शामिल हैं को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

162
21076 views

Comment