logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिंड l पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में अवैध हथिय

भिंड l पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में अवैध हथियारों एवं गुण्डा बदमाशों की धरपकड़ हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को मुखविर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मेहगांव श्री आर० के० एस० राठौर के मार्गदर्शन में दिनांक 14/06/2022 को थाना प्रभारी बरासो सी०पी०एस० चौहान को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक हथियार तस्कर भिण्ड जिले में अवैध पिस्टल व कट्टों की खेप खपाने के लिए कही जाने की फिराक में करोरा तिराहा अमायन गाता रोड पर खड़ा है, जिस पर से थाना प्रभारी बरासों सी०पी०एस० चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखविर द्वारा बताये स्थान करोरा तिराहा गाता अमायन रोड पहुंचे जहाँ एक व्यक्ति बैग लिए खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर हाथ मे बैग लेकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा तथा उसके बैग की तलाशी ली तो उसमे 8 पिस्टल 32 बोर मय मेग्जीन, 4 कट्टे 12 बोर, 1 कट्टा 315 बोर तथा प्रथक से 4 जिंदा राउण्ड 32 बोर, 1 जिंदा राउण्ड 12 बोर, 1 जिंदा राउण्ड 315 बोर मिले, जिस पर से थाना बरासों में अपराध क्रमांक 49/2022 धारा 25 (1) (a), 5, 25 (1-b) (a), 3. 26 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी केविरुद्ध पूर्व में थाना कोतवाली/गोहद जिला भिण्ड एवं अन्य जिलो में भी अपराध पंजीबद्ध है।

97
15145 views

Comment