logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रोपर्टी विवाद पर चली लाठी, 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत दो बहनों के परिवार के बीच चल रहे प्रॉपर्टी विवाद को लेकर

प्रोपर्टी विवाद पर चली लाठी, 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

दो बहनों के परिवार के बीच चल रहे प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक पक्ष के 20 से 25 लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इस हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 5 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज मृतक महिला के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया बाद मे हाथ ठेले पर शव रखकर पुलिश थाना जा घेरा, इस दौरान लोगों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत होने के भी आरोप लगाए।
मामला विजयपुर नगर थाना इलाके के सामुदायिक अस्पताल के पास का है। बताया गया है कि, विजयपुर निवासी लालो बाई राठौर और उनकी सगी बहन के परिवारों के बीच मायके की प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, शनिवार को दोपहर लालो बाई की बहन के बेटे और नाती 20 से 25 लाठी डंडे धारी लोगों को लेकर उनके घर पहुंच गए, इसके बाद हमलावरों ने महिला लालो बाई सहित उनके परिवार के लोगों की लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी, इससे महिला लालो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि, उनके परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना से नाराज मृतक महिला के परिजनों ने पहले घर के बाहर मोहना टेटरा रोड पर चक्का जाम लगाया, इसके बाद मृतिका के शव को हाथ ठेले मैं रख कर विजयपुर पुलिस थाने का घेराव कर दिया, इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस को खरी-खोटी सुनाकर घटना की जानकारी होते हुए भी हमलावरों को न रोकने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और मृतक महिला के शव को पीएम कराने के लिए भेज दिया। मृतक महिला के परिजन का कहना है कि, प्रॉपर्टी का आधा हिस्सा लेने की बजाय आरोपी पूरी प्रॉपर्टी को हड़पना चाहते थे, इसी को लेकर आज उन्होंने हमला किया था और उनकी दादी को मार डाला, वहीं ए एस पी प्रेमलाल कुर्बे का कहना है कि, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक महिला की हत्या कर दी है, मृतका के शव का पीएम करवाकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

166
33916 views

Comment