logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र नेता प्रवीण गोलागढ़ ने एक संदेश दिया उन्होंने कहा की पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहु

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र नेता प्रवीण गोलागढ़ ने एक संदेश दिया उन्होंने कहा की पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस मौसम में पेड़ ज्यादा से ज्यादा लगाने चाहिए आज पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण दिवस से संबंधित मुद्दों पर जानकारी अर्जित करते हैं एवं आज हमारे बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की हम प्रतिज्ञा लेते हैं। हमें जीवन भर हमारे पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए। यह तभी संभव है जब हम अपनी आँखें खुली रखें और अपने भीतर एवं वातावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएं। हमें अपने दोस्तों को भी इस समस्या प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि वे भी पर्यावरण सुरक्षा के अभियान के प्रति जागरूक हो सकें तथा भविष्य में इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण से जुड़े मद्दों पर विचार करने एवं पर्यावरण जुड़ी समस्याओं का हल निकालने के लिए विशेष रूप से मनाया जाता है। यह अवसर वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से बहुत सारे रचनात्मक गतिविधियों के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के पीछे हमारा यही उद्देश्य होता है कि हम पृथ्वी पर प्राकृतिक पर्यावरण की हर संभव रक्षा करें ताकि स्वस्थ जीवन की संभावना पृथ्वी पर हमेशा बनी रहे!

142
17079 views

Comment