logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कर्णप्रयाग जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं क

कर्णप्रयाग

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने चमोली से लेकर गौचर तक यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चिन्हित भूस्खलन क्षेत्र और जहां सड़क मार्ग पर पत्थर आदि गिरने का भय रहता है वहां पर साइनेज व जेसीबी मशीन सहित पर्याप्त संसाधन तैनात किया जाय। जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग, गौचर आदि स्थानों में शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा। यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को शौचालयों की नियमित सफाई बनाये रखने के निर्देश दिए। तीर्थ यात्रियों को यात्रा मार्ग पर पीने का पानी को लेकर कोई समस्या न आये इस हेतु अधिशासी अभियंता जल संस्थान और जल निगम को पानी की आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद की सीमा गोचर में यात्रियों के लिए बनाए गए रजिस्ट्रेशन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस को निर्देशित किया कि जिन यात्रियों के पास रजिस्ट्रेशन नही है उनका मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाय। यदि तीर्थ यात्रियों को स्लॉट नही मिलता है तो इस सम्बंध में उन्हें अवगत कराया जाय। ताकि वे अपना आगे की यात्रा का कार्यक्रम नियोजित कर सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों की अप्रत्याशित बृद्वि को देखते हुए तीर्थ यात्रियों के रहने हेतु रेन बसेरों का भी निरीक्षण किया। तथा पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम को दिए।
इस दौरान एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष पांडेय,एनएच,लोनिवि व एनएचआई डीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

118
33400 views

Comment