logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में मदर्स डे की धूम बागपत | सुमित शर्मा इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा (बागपत) में मदर्स ड

इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में मदर्स डे की धूम
बागपत | सुमित शर्मा
इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा (बागपत) में मदर्स डे का कार्यक्रम अत्यन्त धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती मेघना दहिया व कोर्डिनेटर अमित शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तदुपरान्त अंकित वैद के निर्देशन में माही शर्मा, अनुष्का, गौरी, खुशी व नियति ने दुर्गा वंदना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती मेघना दहिया ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को उपहार दिया। माताओं के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने रैम्प वॉक किया। रैम्प वॉक में श्रीमती नूपुर शर्मा, श्रीमती अलका त्यागी व श्रीमती मेघा गुप्ता ने कमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। तदुपरान्त अध्यापिका प्रियंका के नेतृत्व में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं काव्या, प्रीत, दक्ष व अनिकेत ने नृत्य प्रस्तुत किया। अध्यापिका श्रीमती मोना यादव व श्रीमती बबीता के नेतृत्व में आराध्या, तेजस, विवान वैदिक अवनी ने शानदार कव्वाली प्रस्तुत की। इसके बाद आशी गुप्ता के निर्देशन में पीहू काव्या, अक्श व इशान्त ने संगीतय नृत्य प्रस्तुती से समा बाँध दिया। कार्यक्रम का संचालन आँचल ठाकुर व संध्या द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती मेघना दहिया ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृ शक्ति को कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद दिया तथा मदर्स डे की हार्दिक शुभकानाएँ दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में को० ओर्डिनेटर श्री अमित शर्मा, अरूण शर्मा, दीपक तोमर, दीपक पांचाल, सुमित शर्मा प्रियंका भटनागर, प्रीति आर्या, प्रिया चौहान, डोली चौधरी, शिवानी शर्मा आदि अध्यापक अध्यापिकाओं ने विशेष योगदान दिया।

624
15131 views

Comment