logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया भगवान परशुराम की जयंती* हाटा, कुशीनगर हमारा देश भारत ऋषि मुनियों का देश है,

*अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया भगवान परशुराम की जयंती*

हाटा, कुशीनगर

हमारा देश भारत ऋषि मुनियों का देश है, यहां बड़े बड़े संतो एवं ऋषियों का अवतार हुआ है केवल इतना ही नहीं भारत की महान धरती पर भगवान ने भी अवतार लिया है भगवान के उन्हीं अवतारों में से एक अवतार भगवान परशुराम जी का भी है जिनका जन्म अक्षय तृतीया के दिन ऋषि जमदग्नि के घर हुआ था एवं इनकी माता का नाम रेणुका था।
भगवान परशुराम भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार है और अपने पिता के अपमान के कारण इक्कीस बार धरती को छत्रिय विहीन कर दिया।
मंगलवार को अक्षय तृतीया तिथि के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के द्वारा भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई, मोतीचक़ ब्लॉक संयोजक पंडित आदर्श दुबे के आवास पर भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई , अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मोतीचक ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश शुक्ला, ब्लॉक उपाध्यछ नवीन मिश्रा, उमेश मिश्रा,गोलू तिवारी, आनंद दुबे, आदित्य दुबे, अंशु मिश्रा,हिमांशु मिश्रा, सुधीर तिवारी,पंकज मिश्रा, श्रीप्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

142
17574 views
1 shares

Comment