logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ : मानसिक रूप से बीमार महिला से 8 लोगों ने किया गैंगरेप - 4 आरोपी गिरफ्तार [4/26, 4:19 PM] Aftab Alam: राजधानी लख

लखनऊ : मानसिक रूप से बीमार महिला से 8 लोगों ने किया गैंगरेप - 4 आरोपी गिरफ्तार

[4/26, 4:19 PM] Aftab Alam: राजधानी लखनऊ में मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया। ऑटो चालक रास्ता भटकी पीड़िता को घर छोड़ने का झांसा देकर आलमबाग की बीजी कॉलोनी में एक घर में ले गया और वहाँ अन्य 7 साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ रातभर गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने इस मामले मे 4 चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।





घर में एक महिला भी मौजूद थी। होश आने पर पीड़िता किसी तरह आलमबाग पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला समेत पांच आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
[4/26, 4:20 PM] Aftab Alam: कृष्णानगर इलाके में रेलवे से रिटायर्ड हेड क्लर्क रहते हैं। उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। उनकी बेटी 23 सितंबर की शाम को घर से निकली थी। देर रात तक वह घर नहीं लौटी थी। परिवारीजनों ने उसे काफी तलाश किया था। उसका कुछ पता नहीं चला था। बेटी की गुमशुदगी की तहरीर भी पीड़ित पिता ने रात को पुलिस को दी थी।



पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करने की बात कही थी। पीड़ित पिता के पास 24 सितंबर को आलमबाग पुलिस ने कॉल करके बुलाया। पीड़िता के पिता और परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे तो बेटी की हालत देख कर सन्न रह गए। बेटी के शरीर पर चोट के काफी निशान थे। वह बदहवास हालत में थी। कपड़े फटे और अस्त-व्यस्त थे। परिवारवालों को देख कर युवती फफक पड़ी। वह सही से कुछ बोल नहीं पा रही थी। पिता ने किसी तरह बेटी को संभाला।



पीड़िता ने परिवारीजनों को बताया कि वह रास्ता भटक गई थी। उसे एक ऑटो रिक्शा चालक मिला। उसने उसे घर छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। ऑटो चालक ने पीड़िता को जूस पिलाया। इसके बाद वह युवती को आलमबाग स्थित रेलवे कॉलोनी ले गया। वहां एक महिला के अलावा सात अन्य लोग मौजूद थे।
[4/26, 4:21 PM] Aftab Alam: Qries

पीड़िता ने रोते हुए पिता को बताया कि रेलवे कॉलोनी स्थित घर में आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ आठ लोग अश्लील हरकतें करने लगे। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। उसके हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए। इसके बाद आठ आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ बारी-बारी से पूरी रात रेप किया।





पीड़िता ने बताया कि आठ लोगों ने कई बार उसके साथ रेप किया। दर्द के कारण वह बेहोश हो गई थी। पीड़िता को 24 सितंबर की सुबह होश आया। उसने देखा कि आठों आरोपी घर में नहीं थे। आरोपियों के साथ मौजूद महिला किसी काम में व्यस्त थी। पीड़िता मौका देख कर घर से बाहर आ गई। वह किसी तरह पैदल-पैदल आलमबाग पुलिस स्टेशन पहुंची।
[4/26, 4:22 PM] Aftab Alam: पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आरोपियों को एक-दूसरे के नाम लेते सुना था। उस आधार पर उसने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक शिवनंदन बातों में फंसाकर ऑटो में बैठाकर ले गया था। एसीपी आलमबाग विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की गंभीरता को देख हुए गैंगरेप, साजिश रचने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की गई।



पुलिस ने पड़ताल के दौरान बीजी कॉलोनी निवासी आरोपी शिवनंदन, सोने लाल, अशोक कुमार और गिरिजेश कुमार को रविवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आलमबाग विश्वकर्मा ने बताया कि महिला समेत पांच लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

184
19819 views

Comment