logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एनएसयूआई ने चलाया मास्क वितरण एवं कोरोना जागरूकता अभियान

प्रयागराज। पिता दिवस एवं योग दिवस के दिन राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन यमुनापार प्रयागराज के जिला अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में दो सौ लोगों को मास्क वितरण, हाथ सेनिटाइजर बांटा गया और कोविड- 19 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसके तहत प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों जैसे सब्जी मंडी, मलिन बस्ती, काटन मिल, काजीपुर, नैनी थाने और बिजली विभाग तक पहुंच कर लोगों को मास्क वितरण एवं जागरूक किया गया। जिला अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने सभी लोगों को समय-समय पर हाथ धोने, मास्क लगाने और दो गज दूरी के बारे में बताया। 

उन्होंने कहा कि संगठन समाज सेवा और समाज सुधार में हमेशा तत्पर रहता है। इस अभियान में जिला अध्यक्ष के साथ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर वैश्य, उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महामंत्री सचिन, कोशा अध्यक्ष अंकित वैश्य, जिला सचिव सुधीर, ब्लाक स्तरीय अध्यक्ष अमरजीत एवं जिला कार्यकारणी सदस्य आशीष, शुभम गुप्ता, अनिल आदि उपस्थित रहे।


297
24937 views

Comment