logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूटर सवार युवक की गोली मार की हत्या

जंडियाला गुरु (अमृतसर)। जंडियाला गुरु के वार्ड नंबर- 5 ज्योतिसर कालोनी में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर स्कूटर सवार एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस छानबीन कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 9 :45 बजे ज्योतिसर कालोनी के पास हुई। अज्ञात हमलावर ने स्कूटर सवार युवक के माथे पर दो गोली मारी है। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी जंडियाला गुरु मनजीत सिंह, एसएचओ जंडियाला गुरु उपकार सिंह, टाउन इंचार्ज कुलदीप राए ने पहुंच जांच की। बता दे कि मौके पर पुलिस को युवक के पास से थोड़ी नकदी और एक पिस्तौल मिला। युवक के स्कूटर से मिले दस्तावेजों के अनुसार मृतक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी जंडियाला गुरु हुई है। बाकी की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

302
17015 views

Comment