logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माओबादी बंदी का रहा मिला जुला असर ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ व कुकङु प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को माओवा

माओबादी बंदी का रहा मिला जुला असर

ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ व कुकङु प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को माओवादियों द्वारा आहूत झारखंड बंदी का मिला जुला असर देखा गया। मिलन चौक ,डुमटांढ मोङ आदि जगहों मे सङ़क सुनसान रहा, सभी दुकानें,ढाबे, टी स्टॉल तक बंद रहा । बैक आफ इंडिया मिलन चौक शाखा भी बंद रहा । सिल्ली रांगामाटी सङ़क पर एक दो माल वाहन चलते देखे गए । वहीं ईचागढ़ वस्ती, टीकर, कुकङु तिरूलडीह डेली मार्केट में बंद का कोई असर नहीं देखा गया । तिरूलडीह आदि रेलवे स्टेशनों मे बंद का कोई असर नहीं है ।दुकाने अन्य दिनों की तरह खुले रहे । सङ़को मे जहां तहां पुलिस कर्मी गस्ती करते देखे गए । पुलिस बंद को लेकर मुस्तैदी के साथ चौक चौराहों मे चहल कदमी करते देखे गए । मालुम हो की माओवादी नेता अरूण कुमार भट्टाचार्य उर्फ कंचन दा की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड सहित बिहार, पश्चिम बंगाल मे माओवादी बंद का एलान किया गया है । वहीं उप मुखिया मनोज कुमार महतो ने बताया कि आज माओवादी बंदी है, जिससे मिलनचौक आदि जगहों मे पुरा बंदी है । सभी दुकाने बंद है व वाहन यातायात बंद है। कहा कि सङ़के विरान है ।

143
27980 views

Comment