logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में गूंजे जय कन्हैया लाल के जयकारे लोकेशन- ईचागढ़, सरायकेला एंकर- सरायकेला-खरसावां जिला के


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में गूंजे जय कन्हैया लाल के जयकारे

लोकेशन- ईचागढ़, सरायकेला

एंकर- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के गांव कुन्द्री लोंग में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भक्ति की धारा प्रवाहित हुई। कथा में बालकृष्ण की मनमोहक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास पं. अनुपानंद जी महाराज ने गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम अवतार के उपरांत श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कथा में नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे भजन पर श्रोताओं को नृत्य करने व झूमने पर मजबूर कर दिया। कृष्ण बनी बालिका आरोही गोस्वामी मनमोहक झांकी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। कथा में वसुदेव बने वासुदेव चटर्जी ने बालकृष्ण भगवान को जन्म के बाद कंस की कारागार से यमुना पार कराने के भाव में गोकुल पहुंचाया। नन्दबाबा बने चित्तरंजन दास ने कान्हा के जन्म पर जमकर बधाई लुटाई। नंद के घर आनन्द भये की धुन पर खूब आनन्दरस की वर्षा हुई। वृंदावन मथुरा से आये ब्रज कांत दास महाराज ने भगवान की लीलाओं से भक्तों को रूबरू कराया। इस अवसर पर विवेकानन्द चटर्जी, जयदेव दास, मीरा चटर्जी, कुलदीप गोप, सुलेखा गोस्वामी, पंचन दास, आशीष चटर्जी, स्नेहा, सोना, रियादास, बुध्देश्वर नायक आदि सामील थे।

बाइट- बासुदेव चटर्जी , आयोजक

143
32287 views
1 shares

Comment