logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अजय कुमार लल्लू की रिहाई की खबर से कुशीनगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के जमानत याचिका मंजूरी की खबर सुनते ही कुशीनगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। दूसरी ओर, जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आये तो सोशल मीडिया में  खुद को अजय कुमार लल्लू के करीबियों मे शामिल कराने में भी पीछे नहीं रहे ।
 
कुशीनगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने इस रिहाई को अन्याय के खिलाफ एक जीत बताया। उन्होंने यह भी कहा कि,  ‘हमें अपने न्याय पालिका पर विश्वास था की सरकार का जोर जबरदस्ती न्यायालय पर नहीं चलेगी। अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अग्रिम मोर्चा खोल कर भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार का खुलकर विरोध करेगी।’ 

241
19202 views

Comment