logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दो दिनों से लापता बच्चो को मिली लाश पत्थर से कुचल कर की हत्या बलौदाबाजार । जिले चकरबाय गांव से पिछले 48 घंटे से लापत

दो दिनों से लापता बच्चो को मिली लाश पत्थर से कुचल कर की हत्या

बलौदाबाजार । जिले चकरबाय गांव से पिछले 48 घंटे से लापता दो मासूम बच्चों की आज खेत में लाश मिली है। दोनों बच्चों की लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा दोनों बच्चों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस मर्ग कायम कर बच्चों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार चकरबाय गांव निवासी लवेंद्र और शौर्य चेलक पिछले 48 घंटे से लापता थे। बच्चों की उम्र 6 और 7 साल की है, जो पड़ोसी थे। बताया गया कि कल ये अपने घर के बाहर खेल रहे थे वहां से गायब हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई घंटों बाद भी जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने गांव और आसपास परिचितों के घर खोजबीन की। जब वो नहीं मिले तो थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुटी थी। वहीं, आज दोनों बच्चों की लाश खेत में पाई गई है।

197
26324 views
91 shares

Comment