logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरोना को खुला न्योता दे रहा है मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ का गांव

जालंधर। फिल्लौर तहसील के दोसांझ कलां गांव के लोगों ने जैसे कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनने के सरकार के निर्देश का बाॅयकाट कर दिया है।

  इस गांव में चाहे वह बूढ़ा हो या जवान हो या बच्चा हो, कोई मास्क नहीं पहनता है, वह बिना किसी मास्क या रूमाल आदि से मुंह ढके गांव में घूम रहा है।  कोई भी ग्रामीण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहा है।  जब एक दो ग्रामीणों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘यहां कौन सा कोई कोरोना रोगी है जो हम इस महामारी से डरें।’ 

इस प्रतिनिधि ने जब उन्हें बताया कि, ‘पूरे देश में यह महामारी फैल रही है और इससे बचाव के लिए सरकार ने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। इसके बावजूद गांव ने उसकी बात को हंसी में उड़ा दिया और सरकारी निर्देशों का पालन करने की बात पर टाल-मटोल करते नजर आये। 

गौरतलब है कि  यह गांव उसी दिलजीत दोसांझ का गाँव हैए जो पंजाब और बॉलीवुड का एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेता और गायक है।  प्रशासन और सरकार को ऐसे ग्रामीण इलाकों तथा शहरों पर ध्यान देना चाहिए ताकि पंजाब सरकार का मिशन फतेह सफल हो सके।

254
14998 views

Comment