logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियावल चंडीगढ़ ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं कबीर जयंती पर तुलसी के पौधे व मास्क बांटे

चंडीगढ़ । हरियावल चंडीगढ़ की तरफ से चंडीगढ़ में आज के खास मौके पर जब विश्व पर्यावरण दिवस व संत कबीर जयंती एक ही दिन है तुलसी वितरण व मास्क वितरण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियावल चंडीगढ़ के संयोजक सतिंदर सिंह ने किया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

हरियावल चंडीगढ़ के संयोजक सतिंदर ने कहा कि, ‘तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसका दूसरा नाम विष्णु प्रिया है अर्थात् ये भगवान विष्णु की प्रिय हैं। यह पर्यावरण की दृष्टि से तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी पौधा है।’ उन्होंने बताया कि, ‘हरियावल चंडीगढ़ का मुख्य उद्देश्य समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर विश्व के कल्याण में सहभागी बनाना है।’

संयोजक सतिंदर ने कहा कि, ‘कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना ही एकमात्र विकल्प है। इस महामारी से अपने, परिवार तथा समाज के बचाव के लिए उक्त उपाय का अपनाया जाना बहुत जरूरी है। जनता को जागरूक करने के लिए ही ये मास्क वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। ’

284
14868 views
2 shares

Comment