logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गिरीडिह : जिले में नक्सलियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुफ्फसिल थाना के सिंदवारिया और लुरंगी गांव को जोड़ने व

गिरीडिह : जिले में नक्सलियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुफ्फसिल थाना के सिंदवारिया और लुरंगी गांव को जोड़ने वाले बरकार नदी पर बने पुल के बड़े हिस्से को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया। इस दौरान माओवादियों ने पुल पर एक पर्चा भी छोड़ा है। बताते चलें कि एक दिन पहले माओवादियों ने दो मोबाइल टावर उड़ा दिया था।बताया जा है कि शनिवार देर रात नक्सलियों का दस्ता मुफस्सिल थाना के बरागढहा गांव में पहुंचा और विस्फोट कर बराकर नदी पर बने पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया। धमाके की तेज आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण घर से बाहर आए पर माओवादियों को देख सभी घर में वापस दुबक गए।माओवादियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुफ्फसिल थाना को दी। पुलिस टीम इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
SAMBHAV HOSPITAL & PARAMEDICAL INSTITUTE KUDUWA CHOK, PATAN, PALAMU
अहले सुबह ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी । ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के अनुसार विस्फोट में पुल का एक पिलर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ये पुल सिंदवरिया और लुरांगी गांव को जोड़ता था। इस पुल का उद्घाटन साल पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने 2018 में किया था। पुल के ध्वस्त होने से दोनो गांवो का संपर्क पूरी तरह टूट गया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत है। बताते चलें कि 21-26 जनवरी तक माओवादी प्रतिरोध दिवस मना रहे हैं। प्रतिरोध दिवस के पहले दिन नक्सलियों ने मधुबन व खुखरा में मोबाइल टावर उड़ा दिया था। दूसरे दिन उन्होंने बरागढहा गांव में विस्फोट कर पुल क्षतिग्रस्त कर दिया।

1
14690 views
1 shares

Comment