logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अक्सा कमेटी ने तोड़ी मजहब की दीवार

सांगानेर (राजस्थान)। प्रताप नगर सेक्टर- 35 स्थित मस्जिद-ए-अक्सा कमेटी ने लॉकडाउन में जाति-धर्म से ्लग होकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटकर मानवता की मिसाल पेश की।

पूरी दुनिया को कोरोना वायरस ने हिला कर रख दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण ने सभी का जीना दुश्वार कर दिया है। एक वक्त की रोटी नसीब होना मुश्किल हो रहा है। इस मुश्किल घड़ी में प्रताप नगर स्थित 35 सेक्टर में स्थित मस्जिद-ए-अक्सा कमेटी के लोगों ने दरियादिली दिखाकर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के बीच सभी धर्मों के गरीब, जरूरतमंद, दिहाड़ी मजदूरों को बीते 23 मार्च से ही प्रतिदिन खाना वितरित करने में जुटी हुई है।

अब तक एक लाख को दिया भोजन
कमेटी की ओर से अभी तक करीब एक लाख खाने के पैकेट, 500 किट सूखा राशन सामग्री और 2000 मास्क वितरित किए जा चुके हैं और वर्तमान में सेवा चल रही है। मस्जिद-ए-अक्सा कमेटी रोजाना अलग-अलग तरह का शुद्ध शाकाहारी खाना (तंदूरी रोटी और रोज अलग-अलग सब्जी) वितरित कर रही है। कमेटी अब तक 35 सेक्टर, रामसिंहपुरा, सुभाष कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी का श्मशान, डिप्टी ऑफिस सांगानेर, शंकर जी का मंदिर और होटल एयरपोर्ट व्यू एरिया आदि क्षेत्रों को सैनेटाइज भी करवा चुकी है। 
इस नेक कार्य को अंजाम देने में मस्जिद-ए-अक्सा के सरपरस्त अब्दुल सत्तार रंगरेज, सदर निजामुद्दीन रंगरेज, नायब सदर मास्टर मोहम्मद सलीम रंगरेज, सेक्रेट्री शादिक खान मंसूरी,  इस्लाम भाई टोंक, हाजी अब्दुल गफ्फार साहब, शाहनवाज (राजा) हादी, 
मस्जिद-ए-अक्सा के नायब सदर मास्टर मोहम्मद सलीम रंगरेज सरकारी कर्मचारी हैं। लॉक डाउन होने के कारण इनकी छुट्टियां होने के कारण अपनी ड्यूटी लगातार मस्जिद में दी और 35 सेक्टर के तमाम स्थानीय लोगों ने दिल खोलकर सहयोग किया। 
 

265
14819 views

Comment